फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकला पिता लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। छह दिन पूर्व बेटे की शादी का कार्ड बांटने घर से निकला पिता लापता हो गया।सोमवार को जाने वाली बरात भी रद्द हो गई। बेटे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। घर के मुखिया के अचानक लापता होने से परिवार में मायूसी छा गई। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव घसिया चिलौली निवासी संजीव श्रीवास्तव पशुओं के डॉक्टर हैंन्चार दिसंबर को उनके इकलौते बेटे अनिकेत की बरात फर्रुखाबाद के गांव हथियापुर जानी थी। वधू पक्ष के यहां भी जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।
डॉ. संजीव की बहन गाजियाबाद व उनके भाई नोएडा में रहते हैं। 30 नवंबर को वे नोएडा जाने के लिए ट्रेन निकले। मथुरा से उन्होंने फरीदाबाद जाने वाली ट्रेन पकड़ी। इस बीच पुत्र अनिकेत से बातचीत हुई। उन्होंने शाम करीब छह बजे बताया कि वे फरीदाबाद पहुंचने वाले हैं। यहां से वे मेट्रो से नोएडा जाएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन

अनिकेत ने चाचा प्रदीप से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि संजीव वहां नहीं पहुंचे हैं। परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने हर जगह तलाश किया, मगर कोई सुराग नहीं लगा। अनिकेत ने पिता के लापता होने की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई।
पुलिस ने फरीदाबाद स्टेशन से लेकर हर संभावित स्थानों पर खोजबीन की। मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल निकाल रही है। धीरे-धीरे समय गुजरता गया। बरात ले जाने की चार तारीख भी आ गई, लेकिन पिता नहीं लौटे तो बेटे अनिकेत ने शादी से इन्कार कर दिया। बेटे ने कहा जब तक उनके पिता नहीं आएंगे, तब तक वह शादी नहीं करेगा। अनिकेत की मां रेखा देवी व अन्य परिजन काफी परेशान हैं। घर में बैठी पत्नी के बार-बार आंसू झलक रहे हैं।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया कि लापता संजीव के मामले में सुरागरसी की जा रही है। कॉल डिटेल के सहारे मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें