फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुठभेड़ में एटा के 25 हजार के इनामी को लगी गोली, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एटा जिले के शातिर 25 हजार के इनामी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस का पखना रेलवे अंडरपास के निकट आमना-सामना हो गया। देर रात उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। अधिकारियों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव शरीफपुर निवासी दीपक उर्फ सोनू (32) शातिर अपराधी है। उस पर कई थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। सोनू जिले में भी कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इन्हीं घटनाओं को लेकर पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस को मुखबिर से पता चला कि वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए पखना क्षेत्र में आया है। इसी के चलते मोहम्मदाबाद थाना पुलिस के सहयोग से एसओजी प्रभारी अमित गंगवार ने रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास के निकट घेराबंदी की।
रात करीब आठ संदिग्ध बाइक को आता देख पुलिस ने रोका, तो उसने गोली चला दी। पुलिस पार्टी ने भी फायरिंग की, तो दीपक के एक गोली पैर में जा लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची। वहां से रेफर किया गया। देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पुलिस अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। एसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मौके से तमंचा भी मिला है। उस पर लूट, डकैती और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें