दो साल तक लगातार पोलियो की खुराक पिलाने के बाद भी बच्ची के पैर में रोग
के लक्षण पर पिता सरकारी चिकित्सालय में बेटी का इलाज कराने पहुंचा।
डाक्टर के न मिलने पर वह बैरंग लौट गया। तराई क्षेत्र के गांव पचरोली
निवासी नानकराम रविवार को अपनी दो साल की बेटी कनिष्का को लेकर सीएचसी
पहुंचा। इसने बताया कि बेटी को पैदाइश से अभी तक लगातार पोलियो की खुराक
पिलाई है।
इसके बावजूद उसकी दायें पैर में पोलियो के लक्षण हैं। बेटी को
निजी चिकित्सक को उसे दिखाया। उसने पोलियो का इलाज शुरू कर दिया। वह
जानकारी के लिए रविवार को सीएचसी आया। पोलियो अभियान में व्यस्त होने के
कारण कोई चिकित्सक नहीं मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. श्रीप्रकाश ने
बताया कि वह विजिट पर गए थे। बच्ची को देख नहीं पाए। सोमवार को वह बच्ची के
घर जाएंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।