फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ महोत्सव में खिलाड़ियों और समाजसेवियों का किया सम्मान

Fri, 08 Apr 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सदस्यों को सम्मानित करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहगढ़ महोत्सव के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। फतेहगढ़ महोत्सव के आयोजन का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फतेहगढ़ महोत्सव में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाया। मोहम्मदाबाद ब्लाक प्रमुख अमित दुबे बब्बन ने कहा कि फतेहगढ़ महोत्सव का आयोजन सराहनीय कदम है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी ने कहा कि जिले की गंगा-जमुनी तहजीब फर्रुखाबाद में देखने को मिलती है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी, संजीव पारिया, राघवेंद्र सिंह, मौनी बाबा, दिलदार हुसैन, जवाहर सिंह गंगवार, तौकीर मोहम्मद, पप्पन मियां, मुमताज बेगम अंसारी, डा. बीडी कटियार, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, डा. अफजल हुसैन, अल्लादीन, शाकिर मंसूरी, डा. मोहम्मद मोहसिन, डा. बाल गोविंद दुबे आदि को शाल उढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रिजवान अहमद ताज, अताउल हक कस्फी, श्याम बिहारी दीक्षित, राहुल परमार, राघवेंद्र सिंह, विजय सोमवंशी, आरएस रमन, श्याम बिहारी दीक्षित, राघव मिश्रा और दानिश नवाज खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें