स्पोर्टस स्टेडियम फतेहगढ़ में चल रहे फर्रुखाबाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में फतेहगढ़ ब्लास्टर्स की टीम ने क्रांती क्लब फर्रुखाबाद को तीन विकेट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट के मुकाबले में क्रांती क्लब के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। क्रांति क्लब की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 136 रन बनाकर आउट हो गई। क्लब की ओर से सचिन ने 28, विक्की ने 20, बृजेश ने 18 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ ब्लास्टर्स की टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। ब्लास्टर्स ने 17.2 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर तीन विकेट से जीत दर्ज की। ब्लास्टर्स की टीम की ओर से विकास ने 38, आयुष पाठक ने 36, रितिक ने 12 रन बनाए ा। क्रांती क्लब के गेंदबाज संजू, विक्रम और बृजेश ने दो- दो विकेट चटकाए। मैच में अंपायरिंग प्रबल पाठक ने की।