फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आगरा में फर्रुखाबादी आलू बीज व पौध की धूम

Tue, 04 Apr 2023 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। आगरा में चल रहे अंतरराष्ट्रीय औद्यानिक कृषि-उपज मीट व कार्यशाला में फर्रुखाबादी आलू बीज की भी धूम रहे। टिश्यू कल्चर लैब से बीज उत्पादन प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। नेपाल व अबूधाबी आदि देशों के विशेषज्ञों व व्यापारियों व किसानों ने बीज पसंद किया।
विज्ञापन

आगरा में एक होटल में चल रही मीट के दूसरे दिन सोमवार को भी जिले के उन्नतिशील किसानों, निर्यातकों व किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राहुल बायोटेक सीड्स श्रृंगीरामपुर की ओर से स्टाल में टिश्यू कल्चर तकनीक से आलू के उन्नतिशील बीज उत्पादन की प्रक्रिया दिखाई गई। दूसरे प्रदेशों के साथ ही नेपाल व अबूधाबी के प्रतिनिधियों ने भी फर्रुखाबादी आलू बीज में रुचि दिखाई। अफ्रीका से वापस आकर टिश्यू कल्चर लैब खोलने बाले कृषि वैज्ञानिक राहुल पाल ने सभी को बीज तैयार करने, फसल को रोगों से सुरक्षित रखने, प्रति बीघा उत्पादन की जानकारी दी। मीट में विशेष रूप से बुलाए गए टाडाबहरामपुर के पूर्व प्रधान व इंडियन पोटैटो ग्रोवर एक्सपोर्टर सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि निर्यात योग्य आलू के लिए उन्नतशील बीज तैयार करने के लिए फर्रुखाबाद व कन्नौज जिले की परियोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। किसान यूनियन के नेता अशोक कटियार, कमालगंज के ककरैया निवासी प्रगतिशील किसान शरद कुमार आदि ने भी जिले से प्रतिनिधित्व किया। इंडियन पोटैटो सेंटर (सीआईपी)के निदेशक व अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें