फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: विदाई को लेकर सास के हंगामे पर दामाद ने खाया जहर

Tue, 04 Apr 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बेटी की विदा करने से मना करने पर सास ने हंगामा किया तो दामाद ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कंपिल क्षेत्र के गांव त्योर खास निवासी युवक (24) का कमालगंज क्षेत्र के गांव नरायनपुर गढि़या निवासी एक युवती से वर्ष प्रेम संबंध थे। युवती के परिजन शादी करने को राजी नहीं थे। नाते रिश्तेदारों ने समझा बुझाकर गत 30 जनवरी को सामूहिक विवाह समारोह में शादी करा दी। युवती के परिजनों ने इस शर्त के साथ शादी कराई कि घर बरात लाने के बाद विदा कराई जाएगी। दो दिन पहले युवक अपनी ससुराल गया और एक दिन के वादे पर पत्नी को अपने घर ले आया। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब उसकी पत्नी मायके नहीं पहुंची तो रविवार शाम उसकी सास गांव पहुंच गई। सास ने विदा को लेकर हंगामा कर दिया। खुद की बेइज्जती महसूस कर युवक ने जहर खा लिया। उसके अचेत हो जाने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें