फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रुनी के मजरा तकिया निवासी नफीस की 22 वर्षीय पत्नी रवीना के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह गांव के लोगों ने शव पड़ा देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच की में जुटी है।