फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हैंडपंप पर पानी पी रहे परचून दुकानदार की सरिया से हमलाकर हत्या

विज्ञापन
जवाहर लाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पड़ोसी ने परचून दुकानदार के सिर पर ताबड़तोड़ सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

घटना के वक्त दुकानदार हैंडपंप पर पानी पी रहा था। दुकानदार के बेटे ने पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस का कहना है कि हत्या का कोई कारण सामने नहीं आया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी 55 वर्षीय जवाहर लाल की सड़क किनारे परचून की दुकान है। रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर गए।
इसके बाद पड़ोसी के घर के सामने लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी पीने पहुंचे। पानी पीने के लिए जवाहरलाल झुके तभी उनके पड़ोसी ने पीछे से आकर लोहे की सरिया से सिर पर कई वार किए।
इससे लहूलुहान होकर वह भागे तो अपने घर के सामने गिर पड़े। उनकी बेटी सिमरन व अन्य परिजन बचाने के लिए पहुंचे तो हमलावर भाग गए। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

जवाहर लाल के एक पुत्र अमित, तीन बेटियां संध्या, नेहा, सिमरन हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है।
बेटे अमित ने बताया कि उनकी कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने अमित की तहरीर पर आरोपी रामलड़ैते व उनके पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
हत्यारोपी के परिवार के लोग घर में ताला डालकर गायब हो गए हैं। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें