फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : बदमाशों ने तमंचे के दम पर महिला से कुंडल लूटे

विज्ञापन
कायमगंज कोतवाली के बाहर बेटे के साथ खड़ी रेनू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। बाइक सवार दो बदमाशों ने मोपेड सवार महिला से तमंचे की बल पर दिनदहाड़े कुंडल लूट लिए। शोर मचाने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कंपिल कस्बा से सटे गांव पट्टी मदारी निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रेनू बेटे अंकित के साथ कायमगंज के गांव लखनपुर रिश्तेदारी गईं थीं। गुरुवार शाम को बेटे के साथ मोपेड पर बैठकर वापस जा रहीं थीं। कंपिल रोड स्थित गांव लखनपुर मोड़ के पास काली बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर एक कान का कुंडल लूट लिया। लुटेरों ने आगे बढ़कर उनकी मोपेड रोक लीं।
इसके बाद महिला को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दूसरा कुंडल उतारने के लिए कहा। भयभीत महिला ने अपने कान का दूसरा कुंडल भी उतारकर दे दिया। लुटेरे कंपिल की ओर भाग गए। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कंपिल व कायमगंज पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। पर बदमाश हाथ नहीं आए। कुछ देर बाद रेनू बेटे के साथ कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें