फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शराबी ने दौड़ा दी रोडवेज बस, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शराब के नशे में धुत यात्री ने सड़क पर बस दौड़ा दी, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। बस के सामने आया टेंपो और ठेला भी बाल-बाल बच गया। बस के चालक और लोगों ने नशेबाज को पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार सुबह करीब 11 बजे एटा डिपो की अनुबंधित बस खड़ी थी। उसमें एक शराबी यात्री बैठा था। बस चालक अवधेश कुमार कुछ दूरी पर नाश्ता करने चला गया।
तभी शराबी चालक की सीट पर बैठा और बस स्टार्ट कर उसे सड़क पर ले आया। इस दौरान बस में 10 से 12 सवारियां थी, जिनमें चीखपुकार मच गई।
बस के सामने आने वाले लोग भी इधर-उधर भागने लगे। बस के सामने एक टेंपो सामने आ गया। चालक ने टेेंपो दौड़ाकर उसमें सवार छह यात्रियों को बचा लिया।
चीखपुकार सुनकर भागकर आए बस के चालक अवधेश ने शराबी को पकड़ कर हटाया। इसके बाद शराबी की यात्रियों ने पिटाई कर दी। भीड़ के बीच शराबी वहां से भाग निकला। गनीमत रही कि हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें