फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 80 लाख की चार किलो अफीम बरामद, झारखंड का तस्कर जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 80 लाख रुपये की अफीम के साथ पुलिस ने झारखंड के तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर रोडवेज बस से बरेली सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में भी पता लगा रही है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बरेली-इटावा हाईवे पर गांव मदनपुर के पास काली नदी पुल पर सोमवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बेवर डिपो की बस को रुकवाकर सवारियों की तलाशी ली। पुलिस ने झारखंड के चतरा थाना व गांव राजपुर निवासी चंदन कुमार डांगी के पास से चार किलो अफीम बरामद की। पूछताछ में चंदन ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर बरेली के कस्बा आंवला निवासी गणपति नाम के युवक को देने जा रहा था।
गणपति के साथी कौन हैं, इस बारे में जानकारी नहीं है। तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 2100 रुपये व दो मोबाइल बरामद किए। एएसपी अजय प्रताप ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि बरामद अफीम की अनुमानित कीमत 80 लाख रुपये है। उसके अन्य साथियों के बारे में सर्विलांस की मदद से जानकारी की जा रही है। बरामद मोबाइल में कई लोगों के नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें