फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: हादसे में स्कूल संचालक की मौत, पत्नी घायल, एसडीएम के न रुकने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 04 Mar 2021 06:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में हृदय रोग की दवा लेने फतेहगढ़ आ रहे कासगंज जिले के स्कूल संचालक की हादसे में मौत हो गई। पत्नी और गांव का एक छात्र घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे एसडीएम नहीं रुके तो ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन


कासगंज जिले के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव किसौल निवासी इसरार अहमद (55) स्कूल चलाते थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से हृदय रोग की दवा लेने फतेहगढ़ आ रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी भूरी (50) और गांव का छात्र यशपाल (19) भी था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे मऊदरवाजा थाने के गांव नगला कलार के पास इसरार की बाइक साइकिल से टकराकर पलट गई।

 
विज्ञापन

हादसे में यशपाल, भूरी और इसरार अहमद घायल हो गए। साइकिल सवार भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने 108 नंबर पर एंबुलेंस को सूचना दी। इसी बीच एसडीएम कायमगंज नरेंद्र सिंह उधर से निकले। एसडीएम ने दुर्घटनास्थल पर अपनी गाड़ी रुकवाई फिर जरूरी काम का हवाला देकर चले गए।

एसडीएम के न रुकने से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर कुछ देर बाद में थाना पुलिस पहुंची और टेंपो से भूरी और यशपाल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से इसरार अहमद को लोहिया पहुंचाया, जहां डॉ. गौरव मिश्रा ने मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि इसरार की मौके पर ही मौत हो गई थी, इसलिए उन्हें बात में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती भूरी को पति की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। भूरी ने बताया कि तीन बेटे मोहम्मद जावेद, निसार, जहीर और चार बेटियां हैं। इसरार पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। भाई शकूल खां और अलाउद्दीन की मौत हो चुकी है। शकूल अमेरिका में रहते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें