फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: हाईवे पर रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, यूपी पुलिस ने शुरू किया अपना काम

Mon, 27 Jul 2026 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फर्रूखाबाद

सार

हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंंगाले।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी व मासूम बेटे के साथ बनारस से घूमने के बाद कार से वापस हरियाणा जा रहे रियल एस्टेट कंपनी के कर्मचारी की इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार रात पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कार सवार बदमाश मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंंगाले। पत्नी व दुकानदार से पुलिस ने पूछताछ की।

विज्ञापन


हरियाणा जनपद फरीदाबाद के थाना चंदावली के गांव दयालपुर निवासी अरुण सिंह(32), पत्नी राखी, ढाई वर्षीय पुत्र जयंत के साथ शुक्रवार को मथुरा, आगरा घूमने के बाद बनारस गए थे। वहां से रविवार को वापस गंगा एक्सप्रेसवे के रास्ते घर जा रहे थे। हरदोई के रूपापुर कट से उतार कर इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पहुंचे। वहां गंगा ढाबा से कुछ दूरी पर एक किराने की दुकान के पास कार खड़ी कर कोल्ड डि्रंक, चॉकलेट व काला नमक खरीदा। इसके बाद अरुण कोल्ड डि्रंक में नमक डालकर पीने लगे। पास में ही उनकी पत्नी राखी खड़ी थीं और उनकी गोद में पुत्र जयंत था।

इस बीच उनकी कार से कुछ दूरी पर मसेनी चौराहे की ओर खड़ी कार से उतरकर दो लोग आए और एक ने पिस्टल से अरुण की कनपटी पर दो गोलियां दाग दी। इससे वह वहीं गिर पड़े और चीख पुकार मच गई। दुकान वाले कुछ समझ पाते तब बदमाश सफेद रंग की कार में सवार होकर मोहम्मदाबाद की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली। 
विज्ञापन


बदमाशों की कार को पड़ने के लिए मोहम्मदाबाद सहित सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की गई। पर बदमाशों की कार हाथ नहीं आई। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पूछताछ में पत्नी बयान बदलती नजर आई। इस पर सीओ ने लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में अकेले में कई चक्रों में पूछताछ की। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। अरुण के परिजन को जानकारी दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें