फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में 33 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कायमगंज। लॉकडाउन के उल्लंघन में पूरे जिले में थाना शमसाबाद, जहानगंज, नवाबगंज व कोतवाली कायमंगज में 33 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए आठ लोगों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ लोग मानने को तैयार नहीं हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

कायमगंज में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस ड्रोन से निगरानी करा रही है। गुरुवार शाम को नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के पास खेत में ड्रोन से काफी लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी थी। इनकी पहचान कराई गई। इसमें घसिया चिलौली निवासी अतुल कुमार, केशव कुमार, अनूप कुमार, विक्रम, मोद्दीन, टिक्कू, सलीम, रफीक, कमरुद्दीन, राकेश कुमार, राजेश, रंधीर के रूप में शिनाख्त हुई। गांव पितौरा व नगर के मोहल्ला चिलौली में निगरानी हुई तो ब्रजेश कुमार, पितौरा निवासी साकिब, मोबिन, राकिम, सहजू, जवाहर, रफीक, केशव, गांव गढ़ी निवासी जोहेव, रायपुर खास निवासी नदीम, मोहल्ला चिलाका निवासी अलियास गांव सुभानपुर निवासी दीप सिंह के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा शमसाबाद, जहानगंज व नवाबगंज थानों में भी लॉकडाउन उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें