फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल सराय में एक घंटे लगा जाम, लोग बेहाल

विज्ञापन
शहर के लाल सराय पर जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के लाल सराय में शुक्रवार दोपहर में जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। गर्मी से लोग बेहाल रहे। चंद कदम दूर लालगेट पर तैनात यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने की जरूरत नहीं समझी। कुछ युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को साइड में करवाकर जाम खुलवाया। एक घंटे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

लाल सराय में दोपहर करीब डेढ़ बजे टेंपो, ठेलियां, ई-रिक्शा दोनों ओर से आ गए। इससे जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन दूसरी साइड में फंस गए। लिहाजा जाम लग गया। कुछ ही देर में लिंजीगंज मोड़ से बूरा वाली गली तक वाहनों की कतारें लग गईं।
लाल गेट पर तैनात यातायात पुलिस ने जाम खुलवाने की जरूरत नहीं समझी। कड़क धूप में परेशान लोगों को देख कुछ युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में जाम खुलवाया। तब कहीं लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इसी दौरान स्कूली बसें शहर में आईं, तो तहसील तिराहे से लालगेट तक जाम लगता गया। बसों के चालकों की मनमानी इतनी कि वह साइड में लगाने के बजाय रोड पर ही खड़ी करके छात्र-छात्राओं को उतारने लगे।
इससे जगह-जगह जाम लगता रहा। गनीमत रही कि कुछ ही देर में जाम खुल गया। यातायात उप निरीक्षक रजनेश यादव ने बताया कि जाम की सूचना नहीं मिली थी। वह कलक्ट्रेट में ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें