फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नातिन के भरण पोषण के लिए बेटी की शव यात्रा रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। नातिन के भरण पोषण के लिए बेटी की शव यात्रा रोकने पर ससुराल पक्ष से विवाद हो गया। बाद में हुई पंचायत में दोनों पक्षों में सहमति हो जाने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी गोविंद की शादी कोतवाली कायमगंज के गांव ज्योनी निवासी ओमप्रकाश की बेटी रीना (28) के साथ हुई थी। आठ माह पूर्व रीना ससुराल में खाना बनाते समय झुलस गई थी। तब से रीना मायके में थी। गुरुवार को मायके में ही रीना की मौत हो गई। रीना की एक बेटी रिशु है। पति व अन्य लोग रीना के शव को कंपिल ले आए।
शुक्रवार को परिजन रीना के अंतिम संस्कार की तैयारी में थे, तभी रीना के पिता ने रिशु के भरण पोषण की जिम्मेदारी की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंचा। बाद में अंत्येष्टि स्थल पर दोनो पक्षों में पंचायत हुई। इसमें रिशु के नाम पर 75 हजार रुपये जमा करने की बात तय हुई। इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें