शहर के बढ़पुर में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मंदिर में भक्तों की भीड़ के चलते दिन भर जाम लगा रहा। इससे फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ जाने वाले मार्ग पर लोग घंटों परेशान रहे। पुलिस जाम खुलवाने में नाकाम नजर आई।
शीतला माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। ट्रैक्टर-ट्राली, कारें, बाइकों की संख्या अधिक होेने की वजह से मंदिर के सामने जाम लग गया। सुबह 10 बजे से लगे जाम में दोपहर तीन बजे तक वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। चौकी के सिपाही वाहनों को सही से निकालने में नाकाम रहे। इसी वजह से लोगों को कई-कई घंटे परेशान रहना पड़ा। जाम में सबसे ज्यादा परेशानी बोर्ड और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं से घर जा रहे छात्र-छात्राओं को हुई। शाम चार बजे श्रद्धालुओं की संख्या कम होने पर ही जाम से राहत मिल सकी।