फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में सजा काट रही वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला कारागार फतेहगढ़ में दहेज हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रही सावित्री देवी (60) की रविवार शाम को तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

जिला कारागार से उनको लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। परिवार के अजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में बहू रीना देवी ने आग लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वर्ष 2019 में दहेज हत्या में सावित्री देवी को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पुत्र कर्मवीर दोषमुक्त हो गया है। सावित्री देवी मेरापुर थाने के गांव परोली खरदाई की निवासी थी। कर्मवीर गुरुग्राम में प्राइवेट गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें