फर्रुखाबाद। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का हेलीकाप्टर 3:05 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। उन्होंने परेड की सलामी ली।
वित्त निगम के चेयरमैन जिला प्रभारी बाबू राम निषाद, राजनी सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, भूदेव राजपूत, प्रांतीय नेता शैलेंद्र सिंह राठौर, भाष्कर दत्त द्विवेदी, अभिषेक त्रिवेदी, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौर, अभय सिंह स्वागत के लिए कतार में खड़े थे। एक-एक कर राज्यपाल को फूल देकर स्वागत करने लगे। एक नेता मास्क नहीं लगाए थे, राज्यपाल ने उनसे फूल लेने से इनकार कर दिया और मास्क लगाने की हिदायत दी। राज्यपाल कार में बैठने जा रहीं थीं, तभी उनके साथ सेल्फी के लिए एक भाजपाई खड़ा रहा।