फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पोल में बांधकर मारपीट करने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले युवक को पोल में बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। परिजनों ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निनौआ निवासी शशी ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को प्रार्थना पत्र देकर पुत्र के साथ हुई मारपीट का वायरल वीडियो दिखाकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया कि 23 जुलाई को पुत्र पप्पू दरवाजे पर चारपाई पर बैठा था। तभी पड़ोसी जुन्नू चारपाई पर बैठ गया। विरोध करने पर जुन्नू व उसके परिजन बेटे को पोल से बांधकर बेरहमी से मारा पीटा। पुत्री नन्हीं बिटिया ने मारपीट का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस ने बीच बचाव कर पुत्र को इन लोगों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। एसपी ने पूरे मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें