फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को प्रेक्षक ने डेरा डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए प्रेक्षक ने शुक्रवार को डेरा डाल दिया है। उन्होंने चुनाव की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए शासन से भेजे गए प्रेक्षक सूक्ष्म, लघु उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन के विशेष सचिव प्रदीप कुमार फतेहगढ़ स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। एडीएम विवेक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्य, आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद आदि अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद प्रेक्षक ने शाम को कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर मतदेय स्थल जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें