फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नवाबगंज के गंव कड़ियूली में निर्माणाधीन गोवंश संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निर्माण की गति धीमी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि 15 जून तक गोवंश संरक्षण केंद्र का निर्माण करा दिया जाए। गोशाला के चारों ओर तार लगवाने के लिए डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी को पूर्व के निरीक्षण में निर्देश दिए थे। अभी तक तार न लगने पर डीएम ने ग्राम विकास अधिकारी से नाराजगी जताई और पांच दिन में तार लगाने का काम पूरा कराने को कहा। काम न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।