फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारी पर एफआईआर के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डीएम ने मोहम्मदाबाद मंडी स्थित खाद्य विपणन शाखा के गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। गेहूं खरीद में धांधली के आरोप पर
विज्ञापन

एसडीएम सदर की जांच रिपोर्ट पर डीएम ने कार्रवाई की है। जांच में एसडीएम ने पाया कि 18 मई का टोकन होने के बाद भी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं की गई। जबकि केंद्र पर 28 ट्रैक्टर ट्राली कई दिन से खड़े थे और बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा था।
एसडीएम सदर अनिल कुमार शुक्रवार को मोहम्मदाबाद मंडी स्थित वितरण शाखा के क्रय केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे। वहां किसानों की गेहूं भरी 28 ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थीं। किसानों ने बताया कि 18 मई का टोकन होने के बावजूद केंद्र प्रभारी गेहूं की तौल नहीं कर रहे हैं, जबकि बिचौलियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। इस पर एसडीएम ने गेहूं खरीद का रजिस्टर चेक किया। इसमें टोकन के आधार पर गेहूं खरीद नहीं पाई गई। बताया गया कि बिचौलियों का गेहूं खरीद कर किसानों के खाते में भुगतान भी किया जा रहा है। जांच में बिचौलियों द्वारा क्रय केंद्र पर गेहूं बेचे जाने की पुष्टि होने पर उन्होंने केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक प्रदीप कुमार के खिलाफ जिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी थी।
विज्ञापन

इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि गेहूं खरीद में धांधली करने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई की जाएगी। डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया की एफआईआर करने के संबंध में अभी उन्हें आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। केंद्र प्रभारी के खिलाफ जुलाई में भी मक्का खरीद में गड़बड़ी करने के मामले में कार्रवाई के लिए लिखा जा चुका है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें