फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला काटकर निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। साइकिल से घर जा रही महिला की पुरानी रंजिश में गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। महिला की गांव में रिश्तेदारी में ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। मामले में पुलिस ने मृतका के जेठ को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजानगला(रंपुरा) निवासी रामपाल किसान है। उसकी पत्नी अंजू यादव ने सात अप्रैल को गांव के कुछ लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इसकी अंजू ने 27 अप्रैल को कलक्ट्रेट में शिकायत करने गई थी। वहां उसे आरोपी मिल गए, उन्होंने उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस से शिकायत भी की लेकिन जब तक पुलिस आती आरोपी भाग गए थे। मामले की रिपोर्ट 11 मई को दर्ज की गई थी। इसमें भी गांव के कुछ लोग मामले की झूठी रिपोर्ट बता एसपी से शिकायत करने जा रहे थे लेकिन कोतवाल ने मौके पर पहुंच मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे, सबको शांत किया था।
शुक्रवार शाम वह मुकदमे में अपने वकील से बात कर महिला रात नौ बजे साइकिल से घर लौट रही थी। गांव के प्राथमिक स्कूल के पास उसे कुछ लोगों ने घेर लिया और हत्या कर दी। चीख सुनकर जब आसपास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी भाग गए। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर मामले जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें