फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव जंगल में फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से शौच के लिए निकले युवक का शव जंगल में बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। भाई की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव सोताबहादुपुर निवासी कमलेश उर्फ रंजीत शर्मा (38) कारपेंटर था। वह शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे शौच के लिए नौगवां कैंट के जंगल की ओर गया था। कई घंटे बीतने के बाद भी जब नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने निकले। जंगल में उन्हें कमलेश का शव बबूल के पेड़ पर अंगोछे के फंदे से लटका मिला। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि वह गांव के राजीव, बबलू, अंकित, दीपू, दिलीप के कारण आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ है। भाई सुशील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच की जा रही है।
पत्नी व तीन बच्चे रो-रो कर हुए बेहाल
कमलेश उर्फ रंजीत की मौत के बाद पत्नी अनीता व पुत्री प्रांजलि, प्राची व पुत्र आयुष रो-रो कर बेहाल हो गए। भाई सुशील ने बताया कि सुसाइड नोट में पांच आरोपियों के नाम भाई कमलेश उर्फ रंजीत ने लिखे हैं। उनका कमलेश उर्फ रंजीत से क्या विवाद था। इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। मोबाइल पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें