फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तीन की मौत, 21 और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 21 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें तीन वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं जिले में मौत का आंकड़ा 168 पहुंच गया।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार तो कुछ थमी है लेकिन मौत का सिलसिला अभी जारी है। शहर क्षेत्र में सात लोग संक्रमित हुए। कायमगंज में एक युवक, मोहम्मदाबाद में एक महिला वयुवक, नवाबगंज में एक महिला, राजेपुर क्षेत्र के तीन व शमसाबाद क्षेत्र के चार लोग कोरोना की चपेट में आ गए। मोहल्ला नेकपुर निवासी महिला(45), जहानगंज निवासी अधेड़(57) की सैफई मेडिकल कालेज में, जबकि कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद निवासी वृद्ध की बदायूं के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब तक 10182 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9610 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 405 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें