फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले न्याय को भटक रहा है किसान

विज्ञापन
मंझना में किसान स्वाभिमान यात्रा की हुई सभा में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा रविवार को दूसरे दिन शमसाबाद क्षेत्र के गांव मंझना पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते किसान न्याय पाने को दर-दर भटक रहा है। उसे उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही हैं। भूमि बिल पास करके सरकार ने किसान विरोधी चेहरा उजागर किया है। कांग्रेस किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग कर रही है। किसानों को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा जारी रहेगी।
जिलाध्यक्ष विजय कटियार, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष मनोज गंगवार, कृष्ण गोपाल मिश्रा, अभय यादव ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन शुभम गंगवार ने किया। फाजिल खान, हरनाम सिंह, राहुल सचान, विशाल राजपूत, अमित गंगवार, शुभम गंगवार, प्रवीण गंगवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें