फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं संग मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न

विज्ञापन
नवाबगंज कसबा में मुख्य मार्ग पर बारिश से हुए जलभराव से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार को सुबह से तेज गर्मी के बाद शाम को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया। जलभराव से तमाम वाहन पानी में ही बंद हो गए, इससे जाम लग गया। कई मोहल्लों की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

सुबह से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। शाम चार बजे तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हुई। एक घंटे की बारिश ने पूरा शहर जलमग्न कर दिया। मोहल्ला लालसराय, तलैया फजल इमाम, मदारबाड़ी, पलरिया, लिंजीगंज, कछियाना, बीबीगंज, ढुइयां आदि तमाम निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों में घुस गया। सबसे ज्यादा दिक्कत लालसराय से बूरा वाली गली तक मुख्य मार्ग पर हुए जलभराव से हुई। साइलेंसर में पानी भरने से तमाम वाहन बंद हो गए। लोगों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग खासे परेशान रहे।
खेतों में धान की रोपाई कर चुके किसानों के सामने बड़ी दिक्कत है। बारिश न होने से किसानों को इंजन, नलकूपों से पानी लगाना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से आसपास के सैकड़ों गांवों में खेत पानी से लबालब हो गए। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें