फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव के सहारे जिले की सीमा में प्रवेश कर रहे लोग

विज्ञापन
ताकि पुलिस की चेकिंग से बच सके..। फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र में महोलिया घाट पर नाव से रामगंगा ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसका तोड़ लोगों ने ढूंढ लिया है। बड़ी संख्या में लोग रामगंगा में नाव के सहारे जिले में प्रवेश कर रहे हैं। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी लोगों का नाव से जिले में आने का सिलसिला नहीं थम रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव महोलिया घाट पर पर रामगंगा में नाव चल रही है। इस नाव से रामगंगा पार कर सीमावर्ती जिला शाहजहांपुर का कस्बा अल्हागंज लगा है। इससे शाहजहांपुर, हरदोई व लखीमपुर के लिए आने-जाने के रास्ते हैं। थाना राजेपुर के डबरी व अमृतपुर के गूजरपुर पर सख्त पहरा होने से लोग सीमा पार नहीं कर पा रहे हैं।
दूसरे जिलों के लिए आने-जाने के लिए रामगंगा में महोलिया व उजीरपुर घाट पर नाव से आ जा रहे हैं। इसकी भनक किसी अधिकारी व पुलिस कर्मी को नहीं है। एटा जिले से पैदल आए मजदूर सोनू, अमर सिंह, राजू ने बताया कि रोड बन रही थी, वहीं काम करते थे। काम बंद होने से अपने घर हरदोई जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले रामगंगा पुल पर गए, वहां से वापस कर दिया। महोलिया घाट से निकल कर गए लोगों ने बताया कि उसी रास्ते से जाएं, तो सीमा पर हो जाएगी। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ठेकेदार को कई बार हिदायत दी जा चुकी है। किसी को सीमा पार नहीं करने दी जाएगी। दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें