फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से आए दो युवकों की कराई जांच, एक परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दो दिन पहले लुधियाना से आए दो युवकों को परिजनों ने एक बंद पड़े मकान में रोक रखा। सूचना पर पुलिस ने दोनों को कार में बैठाकर मिशन अस्पताल में जांच करवाई। उधर, अलीगढ़ से लौटे टीवी मैकेनिक परिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर में ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के जटवारा निवासी दो युवक लुधियाना में ब्लॉक प्रिंटिंग का काम करते हैं। वह बुधवार को यहां पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर नखास चौकी पुलिस पहुंची, तो परिजनों ने पास में ही बंद मकान में उन्हें रोक दिया। शुक्रवार को दोपहर पौने 12 बजे पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उठाया और मिशन अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। उधर, मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां निवासी टीवी मैकेनिक लॉकडाउन से दो दिन पहले ही अलीगढ़ में शादी में गए थे। लॉकडाउन के बाद वापस नहीं आए। टीवी मैकेनिक ने पत्नी, दो बच्चों का अलीगढ़ में स्वास्थ्य परीक्षण कराया। उसके बाद अपनी कार का पास बनवाकर परिवार सहित गुरुवार शाम पहुंचे। शुक्रवार सुबह उन्होंने स्वास्थ्य महकमे को यहां आने की सूचना दी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और दंपति समेत बच्चों का परीक्षण किया। अलीगढ़ की जांचों की पत्रावलियां भी देखीं। इसके बाद उन्होंने 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें