फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश का नहीं पड़ा असर, मुख्यालय छोड़ गए कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आसपास जिलों में कोरोना मरीज मिलने पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यालय छोड़कर जाने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद विद्युत वितरण निगम ग्रामीण खंड के चार कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर कानपुर घर चले गए। वह कानपुर से अप-डाउन कर कार्यालय में काम करते हैं।
विज्ञापन

कानपुर, कन्नौज, औरैया, इटावा, आगरा समेत अन्य आसपास जिलों से आकर सरकारी दफ्तरों में कई अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। इन जिलों में कोरोना मरीज मिले हैं। इसको गंभीरता से लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जिले की सीमा पार करने पर रोक लगाई थी।
वितरण निगम ग्रामीण खंड के चार कर्मचारी जो कानपुर से अप-डाउन कर ड्यूटी करते हैं। वह कानपुर से सोमवार को फर्रुखाबाद आए थे। तीन दिन ड्यूटी करने के बाद वह गुरुवार सुबह चारों कर्मचारी कानपुर चले गए। एक्सईएन हरिवरन सिंह ने बताया चार कर्मचारी बगैर अनुमति मुख्यालय से चले गए हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर अधीक्षण अभियंता को सौंप दी है। डीएम को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें