फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर, युवक और अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंधी के साथ शुरू हुई बारिश के दौरान अलग-अलग जगह बिजली गिरने से किशोर, युवक और अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहार निवासी सत्यभान का 13 वर्षीय पुत्र आंचल कुमार अपने छोटे भाई अनुराग व दोस्त चंद्रपाल के साथ शुक्रवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के बीच खेत पर जा रहा था। रास्ते में बिजली गिरने से आंचल कुमार खेत में गिर पड़ा। दोस्त चंद्रपाल उसको उठाकर घर तक पहुंचा तब तक आंचल की मौत हो गई थी। आंचल कक्षा सात का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर तहसीलदार सदर राजू कुमार, कानूनगो जबर सिंह, लेखपाल प्रमोद सागर व दरोगा अमित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अमृत निवासी अजब सिंह (51) शुक्रवार सुबह पुत्रों व पत्नी के खेत से भूसा भरने के लिए गए थे। पानी बरसने पर पत्नी व पुुत्रों को घर भेज दिया और खुद पेड़ के नीचे बैठकर बरसात बंद होने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान उनके ऊपर बिजली गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र मुकेश बरसात बंद होने के बाद खेत में पहुंचा तो पिता को पेड़ के नीचे मृत पाया। मुकेश की सूचना पर परिवार के अन्य लोग व पुलिस मौके पर आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला बांरग निवासी ओमनिवास उर्फ खट्टू (40) भी शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खेत से चारा लेने गए ग्रामीणों ने ओमनिवास को मृत देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पत्नी रीता, पुत्री अंजली व पुत्र जॉनी का रो रो कर बुरा हाल था। भाई रामनिवास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें