फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी की मौत पर परिजनों ने बीडीयो का धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। चुनाव ड्यूटी करने के बाद कर्मचारी की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने मोबाइल से बीडीओ को धमकी दी। बीडीओ ने घटना की जानकारी एसओ को दी है।
विज्ञापन

जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव गहाई निवासी ज्ञान सिंह ब्लाक नवाबगंज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात थे। ज्ञान सिंह दो दिन पहले कन्नौज में अपनी पुत्री के घर पर गए थे। ज्ञान सिंह की तबीयत खराब हो गई और पुत्री के घर पर ही उनकी मौत हो गई। गुरुवार को परिजन शव गांव ले आए। दोपहर में परिजनों ने मोबाइल से बीडीओ कौशल किशोर गुप्ता को फोन करके कहा कि चुनाव ड्यूटी में बुलाने के कारण ज्ञान सिंह की मौत हो गई। आरोप है कि परिजनों ने गाली गलौज कर जान माल की धमकी दी। बीडीओ ने इसकी सूचना एसओ अंकुश राघव समेत प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। बीडीओ ने ब्लाक में अन्य कर्मचारियों के साथ दिवंगत कर्मचारी ज्ञान सिंह को दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें