कायमगंज। विकास खंड के गांव अल्लाहपुर के बूथ संख्या 61 पर पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार की ड्यूटी थी। करीब 11 बजे उन्हें बुखार और घबराहट होने लगी। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट कुलदीप आर्य को सूचना दी। इस पर वे वहां पहुंचे। उन्होंने उनको ग्लूकोज देकर लिटा दिया। इसके बाद एसडीएम नरेंद्र सिंह को सूचना दी गई। इस दौरान उनके सहायक कर्मचारियों ने वोटिंग कराई। करीब एक बजे उनके स्थान पर पीठासीन रवेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई। बीमार प्रदीप को वापस भेज दिया गया। (संवाद)