फर्रुखाबाद। गांव विराहिमपुर निरोत्तमपुर के प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 291 में मतदान हो रहा था। गांव के कुछ लोग वोट डालने पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पड़ चुका है। इसकी जानकारी एक प्रत्याशी की समर्थक महिलाओं को हुई। उन्होंने पीठासीन अधिकारी से फर्जी मतदान की शिकायत की। सुनवाई न होने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। वे मतदान रोकने और पीठासीन अधिकारी का घेराव करने केे लिए बूथ में घुसने लगीं। तभी वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने यूपी 112 पर सूचना देकर फोर्स बुला लिया। फोर्स ने महिलाओं को भगा दिया। महिलाओं ने एक प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी ने अपने पुत्र को बूथ के अंदर कर दिया और फर्जी वोट डलवा रहे हैं। गांव के वीरपाल शाक्य जब वोट डालने गए तो उनका वोट पहले ही पड़ चुका था। इसी प्रकार कई अन्य लोगों के भी फर्जी पहचान पत्र से वोट डाल दिए गए। (संवाद)