फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ता किस्तों में बिल कर सकते जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली उपभोक्ताओं की बकायेदारी समाप्त करने के लिए किस्तों में बिल भुगतान करने की सुविधा दी गई है। यह आदेश पॉवर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने दिया है।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक पंकज कुमार के आए आदेश में कहा गया कि बिजली बिल भुगतान न करने से उपभोक्ताओं पर बकायेदारी हो गई है। उपभोक्ता बकायेदारी से निजात पाने के लिए किस्तों में धन विभाग में जमा कर सकते हैं। यह सुविधा लागू कर दी गई है। कैश काउंटर पर उपभोक्ता बकायेदारी का 25 प्रतिशत बिना किसी अधिकारी के अनुमोदन लिए जमा कर सकता है।
भुगतान की रसीद पर बिल एवं भुगतान की राशि भी अंकित की जाएगी। बकायेदारी में विद्युत निगम के अफसरों के पास कनेक्शन काटने का अधिकार रहेगा। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना का उपभोक्ता लाभ उठाकर बकायेदारी से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें