फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर और महिला कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कमालगंज। जिले में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। बुधवार सुबह कमालगंज के महरूपुर राबी निवासी 16 वर्षीय किशोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जुकाम होने पर दवा लेने गया। गेट पर जब किशोर की एंटीजन किट से जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किशोर को दवा देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देकर घर भेज दिया। किशोर ने बताया कि मंगलवार को वह कस्बा में लगी नुमाइश देखने गया था। वहां उसने कोल्डड्रिंक व ठंडा पानी पिया था।
उसके बाद उसे जुकाम हो गया। कमालगंज में तीन माह बाद कोरोना संक्रमित निकलने से स्वास्थ्य कर्मचारी सतर्क हो गए। सीएचसी आने वाले मरीजों से मास्क लगाने का आग्रह किया जा रहा है। थाने के गेट पर बनी कोविड हेल्प डेस्क तीन माह से बंद थी। बुधवार से उसे भी चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, शहर से सटे गांव मसेनी निवासी महिला ने जुकाम-बुखार होने पर लोहिया अस्पताल में जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। फिलहाल महिला होम आइसोलेशन में है। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें