फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सामग्री के वाहन में सवारियां मिलने पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। डीएम व एसपी ने कायमगंज में लॉकडाउन का जायजा लिया। पहले नगर पालिका व स्पेशल फ्लू कैंप देखा। उन्होंने एसडीएम को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ खाद्य सामग्री भरे वाहन न रोकने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि खाद्य सामग्री भरे वाहन में सवारियां मिलने पर उसे सीज कर चालक पर एफआईआर दर्ज करें।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा शुक्रवार सुबह नगर पालिका पहुंचे। वहां पर घर-घर खाने पीने की चीजें पहुंचाने की व्यवस्था देखी। पालिका अध्यक्ष सुनील चक व ईओ सीमा तोमर से जानकारी ली। कुछ देर बाद पूर्व पालिका अध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल पहुंची। उन्होंने जरूरतमंदों को राशन व तेल बांटने को कहा। पहले तो मना किया पर बाद में कुछ महिलाओं को खाद्य सामग्री के पैकेट बांटे। डीएम ने कहा सामाजिक दूरी बनाए रखें। भीड़ न हो इसलिए थोड़े-थोड़े जरूरतमंदों को पैकेट बांटे जाएं। डीएम ने एसडीएम अमित आसेरी से कहा कि लॉकडाउन के तहत बाजार में विशेष नजर रखें। खाने-पीने की चीजें लोगों के घरों पर ही पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एटा जनपद की सीमा के गांव विराहिमपुर जाकर देखा। सीमा पर कड़ाई से नजर रखने को कहा गया।
संवाद न्यूज एजेंसी शमसाबाद के अनुसार, डीएम ने शाहजहांपुर बार्डर ढाईघाट पर लगे बैरियर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बैरियर पर खाद्य सामग्री, सब्जी, फल, दूध, आटा, पशु आहार, चारा, भूसा, आलू आदि के वाहन न रोके जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य निजी वाहनों को बिना लिखित अनुमति के जिले में प्रवेश न दिया जाए। किसी खाद्य सामग्री भरे वाहन में सवारियां मिलने पर उन्हें सीज कर चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें