फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : जहरखुरान गिरोह ने रोडवेज यात्री को लूटा

विज्ञापन
जहर खुरानी का शिकार कुलदीप। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली में दूध का काम करने वाला एक युवक घर आते समय रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बस अड्डे से उसे बेहोशी की हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर रविवार की सुबह करीब नौ बजे 20 साल का युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर उसने अपना नाम कुलदीप (20) निवासी जिला जेल चौराहा फतेहगढ़ बताया।
कुलदीप ने बताया कि वह दिल्ली में दूध का काम करता है। घर आते वक्त रोडवेज बस में सीट पर बैठे युवक ने अपनी बोतल से पानी पिलाया था। इसके बाद होश नहीं रहा। उसके पर्स में दो हजार रुपये, मोबाइल, कपड़ों का बैग भी था। कोई सामान नहीं है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें