फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसूता और नवजात की मौत; विरोध में हाईवे पर जाम

Sat, 08 Aug 2026 05:21 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: शहर के मोहल्ला नरायनपुर में उस समय कोहराम मच गया जब मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की गंभीर लापरवाही और गुंडागर्दी की बात सामने आई। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला और उसकी नवजात बच्ची की मौत के बाद जब परिजनों ने शव मांगा, तो अस्पताल कर्मचारियों व गार्डों ने उनके साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की।
विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसूता और नवजात की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मोहल्ला नरायनपुर निवासी पापड़ी विक्रेता जितेंद्र कुमार ने प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को पत्नी सविता को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह सविता ने बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल कर्मियों ने पहले नवजात की मौत और फिर सविता के वेंटीलेटर पर होने की जानकारी दी। बाद में प्रसूता की भी मौत बता दी गई।

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसूता और नवजात की मौत - फोटो : amar ujala
आरोप है कि विरोध करने पर बुजुर्ग पिता के पैर पर एंबुलेंस का पहिया चढ़ा दिया गया और शव गायब कर दिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने अस्पताल पर शव गायब करने का भी आरोप लगाया।

पहले बताया स्वस्थ, फिर दोनों को मृत घोषित किया

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नरायनपुर निवासी पापड़ी विक्रेता जितेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी सविता को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शनिवार सुबह सविता ने एक बच्ची को जन्म दिया।

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसूता और नवजात की मौत - फोटो : amar ujala
पीड़ित जितेंद्र का कहना है कि प्रसव के बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने जच्चा-बच्चा दोनों को पूरी तरह स्वस्थ बताया था, जिस पर जितेंद्र ने अपनी नवजात बेटी को गोद में भी लिया। लेकिन कुछ ही देर बाद अस्पताल कर्मियों ने अचानक बच्ची की मौत होने और पत्नी सविता को वेंटिलेटर पर भर्ती करने की बात कही।

धोखे से लगवाए अंगूठे, मांगने पर की मारपीट

आरोप है कि इसके तुरंत बाद अस्पताल कर्मियों ने जितेंद्र और वहां मौजूद परिवार की महिलाओं से धोखे से रजिस्टर पर अंगूठे लगवा लिए और बाद में सविता को भी मृत घोषित कर दिया। जब बदहवास परिजनों ने शव देने की मांग की, तो अस्पताल का स्टाफ विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर कर्मचारियों और गार्डों ने मिलकर जितेंद्र और परिवार की महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर दी।

मेजर एसडी सिंह मेडिकल कॉलेज में प्रसूता और नवजात की मौत - फोटो : amar ujala

बुजुर्ग पिता पर चढ़ाई एंबुलेंस, हाईवे पर फूटा गुस्सा

पीड़ित परिजनों का गंभीर आरोप है कि इस दौरान बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग पिता ओमप्रकाश के ऊपर अस्पताल कर्मियों ने एंबुलेंस का पहिया चढ़ा दिया और शव को गायब कर दिया। किसी तरह जान बचाकर परिजन वापस घर पहुंचे।

विज्ञापन

अस्पताल की इस हैवानियत से गुस्साए ग्रामीणों ने दोपहर करीब 3 बजे नरायनपुर के सामने पेट्रोल पंप के पास इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें