फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर दर्शाता पैमाना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
अमृतपुर/शमसाबाद। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। इससे जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। शमसाबाद क्षेत्र के छह गांवों में पानी घुस गया है। अमृतपुर क्षेत्र के 20 गांवों के पास तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। बाढ़ के खतरे से ग्रामीण भयभीत हैं। गांव माखन नगला के प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया है। एसडीएम ने गांवों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नरौरा बांध से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर हर रोज बढ़ रहा है। गुरुवार को गंगा का जलस्तर 136.55 से 10 सेेेमी बढ़कर गुरुवार को 136.65 मीटर पर पहुंच गया है, जो चेतावनी बिंदु 136.60 से पांच सेमी अधिक है। खतरे का निशान 137.10 मीटर पर है। नरौरा बांध से गंगा में 45 हजार 580 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
पानी बढ़ने से अमृतपुर क्षेत्र के गांव करनपुर घाट, कुड़री सारंगपुर, मंझा, जटपुरा कहिलियाई, फुलाह, रामपुर, जोगराजपुर, लायलपुर, इमादपुर सोमवंशी, बमियारी, सबलपुर, हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, सुंदरपुर, कुसुमापुर, रतनपुर, कुबेरपुर, कुतुलूपुर, तीसराम की मड़ैया, भाउपुर चौरासी सहित करीब 20 गांव के पास गंगा का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को धड़कने तेज हों गई हैं। प्राथमिक विद्यालय मखन नगला के परिसर में पानी भर गया है। यहां के शिक्षक और छात्र जूनियर हाईस्कूल में बैठने लगे हैं। प्राथमिक विद्यालय रामप्रसाद नगला को जाने वाले रास्ते में पानी भर जाने से बच्चे पानी से होकर स्कूल जाने के लिए मजबूर हैं। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बाढ़ क्षेत्र के गांवों में जायजा लिया। ग्रामीणों से बाढ़ में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि किसी गांव में पानी नहीं घुसा है। गंगा के किनारे के गांव पर नजर बनाए हुए हैं।
शमसाबाद। गंगा की बाढ़ का पानी क्षेत्र के गांव अचानकपुर के घरों में घुस गया है। गांव के होरीलाल, लाल सहाय, राजेंद्र सिंह, हरि शरण, विष्णु दयाल आदि के घर में पानी घुसने से परिजन परेशान हैं। पानी में चारपाई डालकर ग्रामीण बैठने के लिए मजबूर हैं। इसके अलावा गांव कटरी तौफीक सहित छह गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। (संवाद)

प्राथमिक विद्यालय माखन नगला में भरा बाढ़ का पानी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

गांव कुतुलूपुर में ग्रामीणों से जानकारी करते एसडीएम गौरव शुक्ला। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें