बिजली न आने पर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के मोहल्ला कछियाना में तीन दिन से बिजली संकट हैं। मोहल्ले में बिजली खम्भा न होने पर पांच-पांच सौ मीटर तक केबल के तार झूल रहे हैं। परेशान लोग तीन दिन से बिजली विभाग के जेई से समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गुस्साए लोगों ने गुरुवार सुबह कादरीगेट-लिंजीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।