फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : जरदोजी व्यापारी के घर से चार लाख की चोरी

विज्ञापन
नौलक्खा में चोरी के बाद अलमारी दिखाती कहकशां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घर में घुसे चोर जरदोजी व्यापारी के घर से नकदी, सोने-चांदी के जेवर समेत चार लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा निवासी सितबुद्दीन अंसारी जरदोजी व्यापारी हैं। शनिवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर सोये थे। रात में किसी वक्त उनकी दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़े और जीने से नीचे उतर गए। कमरे में रखी अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, झुमकी, टीका, दो जोड़ी पायल, 70 हजार रुपये उठा ले गए। इसी कमरे में रखा मां अशीगुलनिशां का बक्सा भी तोड़ दिया। उसमें से एक तोला सोने का बिस्किट, बुंदा, चेन और 11500 रुपये ले गए।
रविवार की सुबह पांच बजे सितबुद्दीन छत से नीचे आए तो ताले टूटे देख पत्नी को बुलाया। पत्नी कहकशां ने बताया कि बेटे सलमान और आमिर की शादी करने वाली थीं। लिहाजा बहुओं के लिए जेवर बनवा रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी धीरज कुमार जाटव भीमराव आंबेडकर स्कूल के पास खोखा में दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात चोरों ने ताले तोड़कर उसमें रखे 4500 रुपये,और दुकान का सामान चुरा लिया। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें