फर्रुखाबाद। गुरुवार को राजेपुर से आ रही रोडवेज बस के ब्रेक फतेहगढ़ के मिलेट्री चौराहे पर फेल हो गए। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। कई लोग बाल बाल बचे।
विज्ञापन
याकूतगंज निवासी गैस सिलिंडर वितरक सुभाष की बाइक सड़क के किनारे खड़ी थी। बस के पहिए के नीचे आई बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई। चालक श्रीकृष्ण शुक्ला ने बताया कि बस के ब्रेक का हाउस पाइप फट गया था। इससे ब्रेक फेल हो गए।