फर्रुखाबाद। उन्नाव के बांगरमऊ में रात में खड़े डीसीएम में डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम में बैठा राजेपुर क्षेत्र का युवक गंभीर घायल हो गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी रामलखन (25) कानपुर की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह कुछ दिन छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार को डीसीएम से हरदोई होते हुए कानपुर जा रहा था। उन्नाव जिले के बांगरमऊ में रात ती
न बजे डीसीएम सड़क किनारे खड़ी कर दी। रामलखन उसी में बैठा था। इसी दौरान एक डंपर ने डीसीएम में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामलखन गंभीर घायल हो गया। उसको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह आठ बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन शव घर ले आए। रामलखन की मौत से पत्नी सोनश्री, मां सुषमा, भाई सर्वेश, राकेश, नंदकिशोर, अवनीश, कुलदीप रो-रोकर बेहाल थे। भाई ने पुलिस को दुर्घटना में रामलखन की मौत की सूचना दी।