फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक 105 मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन में अब तक तेरह थानों में 105 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें बनाए गए 342 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

21 वाहनों को सीज कर 1 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक पांच थानों में 50 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन का और सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पुलिस लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की लगातार अपील कर रही है। लोगों को जागरूक होकर मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें