फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता ट्रक चालक का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दिल्ली से कानपुर परचून का सामान ले जा रहे लापता ट्रक चालक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन कन्नौज से लेकर फर्रुखाबाद तक चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को कन्नौज जनपद के तिर्वा क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना मिली तो ट्रक चालक के परिजन वहां पहुंचे लेकिन वह शव ट्रक चालक का नहीं था। ट्रक चालक के परिजन उनकी तलाश में जुटे हैं। वहीं ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी मंडी समिति में खड़े ट्रक में लोड माल की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली की मेहता ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक रामऔतार निवासी विश्व बैंक बर्रा कालोनी 29 फरवरी को अकेले ही परचून का सामान लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज के पास से अज्ञात बदमाशों ट्रक को कब्जे में कर लिया और वहां से छिबरामऊ से मोहम्मदाबाद, जनपद एटा के अलीगंज, कंपिल से कायमगंज लाया गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर ने जीपीएस से लोकेशन ट्रेस कर छानबीन शुरू की तो ट्रक सोमवार रात बेरी तिराहे के पास खड़ा मिला था। ट्रक के केबिन में खून व चालक के जूते-चप्पल व कपड़े मिले थे।
इससे अनुमान लगाया गया कि बदमाशों ने उन्हें जूते पहनने का भी मौका नहीं दिया। यह भी माना जा रहा है कि सवारी का बहाना बनाकर बदमाश ट्रक में बैठे और गुरसहायगंज के पास चालक पर हमला कर ट्रक कब्जे में ले लिया। लोड माल ठिकाने लगाने के लिए ट्रक यहां ले आए। फिलहाल ट्रांसपोर्ट कंपनी के लोग व चालक के परिजन कन्नौज जनपद से लेकर फर्रुखाबाद के चक्कर काट रहे हैं। मगर कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। इस पर परिजन वहां पहुंचे, लेकिन वह शव किसी और का था।
विज्ञापन

परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर विनय राय ने बताया ट्रांसपोर्ट मैनेजर भूपेंद्र सिंह की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की जा रही है, लेकिन घटना स्थल कन्नौज जनपद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें