फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले में प्रधान के पति व देवर सहित तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई में मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को बांधकर पेड़ पर लटकाने में प्रधान के पति व देवर सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर तराई निवासी ऋषिपाल के खेत की मेड़ गांव के ही महेश ने तोड़ दी। सोमवार को ऋषिपाल अपने भाई संजू के साथ महेश से शिकायत करने गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। खेत में हुई मारपीट के बाद संजू को रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटका दिया गया। शोर सुन पहुंचे ग्रामीणों ने संजू को फंदे से उतारा। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उसका इलाज चल रहा है। ऋषिपाल ने घटना के संबंध में महेश, प्रधान के पति राजू व उनके भाई राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। राजू का कहना है कि चुनावी रंजिश में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक झांझनलाल सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें