फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पूछताछ के बाद कश्मीरी युवकों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सौंपा

विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कश्मीरी युवकों के साथ सफेद ड्रेस में खड़े कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार। संवा? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। शनिवार को शेखपुर के पास से थाना पुलिस ने चार कश्मीरी युवकों को मस्जिद निर्माण के नाम पर दुकानदारों से चंदा वसूलते व विवाद करते हिरासत में लिया था। पुलिस, एलआईयू, आईबी व स्वाट टीम के कई चरणों में पूछताछ के बाद सोमवार को पुलिस ने चारों कश्मीरी युवकों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के सुपुर्द कर दिया। हालांकि भोजपुर विधायक ने लखनऊ से प्रादेशिक एजेंसी को बुलाकर जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के जनपद पुंछ के थाना सूरनकोट क्षेत्र के गांव मरौठ निवासी गुलाम रब्बानी पुत्र शमी मोहम्मद, मो. रियाज पुत्र बरफुद्दीन, शौकत हुसैन पुत्र फजल हुसैन व मो. फारूक पुत्र बरफुद्दीन को शनिवार दोपहर पुलिस ने शेखपुर के पास से हिरासत में लिया था। तीन दिन तक स्थानीय पुलिस व जिले की जांच एजेंसियों ने कई चरणों में युवकों से पूछताछ की। रविवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने थानाध्यक्ष अंगद सिंह की जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस प्रदेश महासचिव शाहनवाज चौधरी से फोन पर बात कराई। प्रदेश महासचिव ने थानाध्यक्ष से कहा था कि चारों युवक किसी गलत पृष्ठभूमि के नहीं है।
भोजपुर से भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर लगातार युवकों से हो रही पूछताछ की जानकारी थाने आकर लेते रहे। उन्होंने शनिवार रात व रविवार दोपहर थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष से कहा कि कश्मीरी युवकों द्वारा वसूले जा रहे चंदे की कोई रसीद नहीं दी जा रही है। यह पैसा राष्ट्र विरोधी हाथों में न पहुंचे। इसकी पुष्टि होनी चाहिए। इसके लिए प्रदेश स्तर की जांच एजेंसी को लखनऊ से बुलाकर जांच करा ली जानी चाहिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई चरणों की पूछताछ में कश्मीरी युवकों से कोई भी संदिग्ध तथ्य सामने नहीं आए। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट क्षेत्र के डीएसपी जावेद चौधरी से भी युवकों के गांव से उनकी पृष्ठभूमि का पता लगा लिया गया। डीएसपी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर युवकों की छवि ठीक है। एएसपी सहित अन्य उच्च अधिकारियों से बातचीत कर युवकों को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार को सौंप दिया गया है। विजय कटियार कमालगंज थाने से चारों कश्मीरी युवकों को लेकर फर्रुखाबाद के भोलेपुर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि युवकों को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए बैठा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें